ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा
शीशों काकरघटी न्यू रेल लाइन पर सीआरएस का निरीक्षण 10-12 सिंतबर तक कराने का दिया निर्देश
दरभंगाः – पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय जजंक्शन बनाने का काम एक माह में शुरू हो जाएगा। वहीं निर्माणाधीन शीशों काकरघटी न्यू रेल लाइन पर सीआरएस का निरीक्षण 10-12 सितंबर तक करा लिया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी उन्होंने शुक्रवार को दरभंगा जंक्शन के निरीक्षण के दौरान कहीं।पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह दिन के 12.30 बजे अपने निरीक्षण यान से दरभंगा जंक्शन पहुंचे एवं दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान दरभंगा जंक्शन के सर्कुलेटिंग ऐरिया मे साफ- सफाई,एफओबी प्रतीक्षालय,प्लेटफार्म सहित यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने दरभंगा स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। महाप्रबंधक ने निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। पुनर्विकसित स्टेशन के प्रस्तावित नक्शे की उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक,समपार फाटक सहित संरक्षा से जुड़े कई पहलुओं का जायजा लिया और अवश्यक दिशा निर्देश दिया। दरभंगा स्टेशन के निरीक्षण करने के बाद सीतामढ़ी जाने के क्रम में उन्होंने लगभग 2 बजे के आसपास शीशों में बन रहे न्यु दरभंगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव को 10 से 12 सितंबर तक हर हाल में सीआरएस की दौरा पुरा करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी, सोनपुर मंडल विवेक भूषण सूद,डीआरएम विनय श्रीवास्तव, सहित समस्तीपुर मंडल के सभी शाखा अधिकारी मौजूद थे।
