ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा
भाजपा की सरकार देश में लोकतंत्र समाप्त कर राजतंत्र लागू करना चाहती है बलदेव राम
दरभंगा :- राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय के आह्वान पर मनीगाछी प्रखंड के ब्रह्मपुरा पंचायत में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन। वहीं परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने की वहीं कार्यक्रम में पंचायत प्रभारी गंगाधर झा के अलावे प्रखंड प्रभारी व दरभंगा राजद जिला उपाध्यक्ष बलदेव राम सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद वहीं बैठक में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रखंड प्रभारी बलदेव राम ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने जहां एक ओर लोकतंत्र एवं संविधान सहित खासकर दलितों के लिए तो भारी संकट उत्पन्न हो रहा है

वहीं उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है नहीं तो भाजपा की सरकार देश में लोकतंत्र समाप्त कर राजतंत्र लागू करना चाहता है। राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के लोग ने बैठक में बूथ स्तर पर 10 सदस्यीय कमेटी गठित कर आगामी लोकसभा चुनाव का तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं बैठक में सुलेखा देवी, राम लखन यादव, जय किशोर यादव,राम बहादुर मंडल,राजेश गुप्ता ,दिनेश यादव ,राम लाल राम, प्रमिला देवी ,रामपरी देवी ,हीरा देवी ,सियादेवी शिव ,दुलारी देवी, गीता देवी, सुनैना देवी ,सोनिया देवी, मीनू देवी ,सुजीता देवी ,सुंदरी देवी, प्रिया देवी ,श्याम कुमार साहू, मोहम्मद इलियास ,मोहन साहू रमेश मंडल ,राजेश मंडल ,रामचंद्र मंडल के अलावे सैकड़ों राजद के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों पर परिचर्चा की गयी
