ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा

दरभंगा :- दरभंगा में क्रिसमस को लेकर सज धज कर तैयार है होली रोजरी कैथोलिक चर्च समेत कई अन्य गिरजाघर आपको बता दे कि दरभंगा में क्रिसमस धूमधाम से मनाने को लेकर शहर में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। दरभंगा जंक्शन रोड स्थित होली रोजरी कैथोलिक चर्च के अलावा अन्य गिरिजाघरों को रंग रोगन कर दुल्हन की तरह सजाया गया है।वहीं शहर के बड़े-बड़े होटलों को भी सजाया गया है क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज के लोग काफी उत्साहित दिख रहे है। पूरे साल क्रिसमस के आने का लोगों में इंतजार रहता है। त्योहार के नजदीक आते ही बच्चों के सपनों में सांता क्लॉज आने लगे हैं।

उन्हें पूरी उम्मीद है कि क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को वे उन लोगों के लिए ढेर सारी मिठाइयां और टॉफी लेकर आएंगे। क्रिसमस की एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला तो कई दिनों पहले ही शुरू हो गया था। क्रिसमस को लेकर लोग अपने अपने घरों में रंग-रोगन और सजावट के कामो को अंतिम रूप दे रहे है। बच्चों के अलावा युवाओं भी काफी उत्साहित दिख रहे है। बच्चों के सपनों में सांता क्लॉज आ रहे हैं, वहीं किशोरियां अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाने में जुट गई हैं। पर्व को लेकर ईसाइयों के घरों में क्रिसमस कैरोल गूंज रहे हैं।

लोग क्रिसमस ग्रीटिंग्स का आदान-प्रदान कर रहे हैं। बाहर रहने वाले परिजनों और दोस्तों को क्रिसमस की बधाई के कार्ड भेज रहे है। क्रिसमस के मौके पर नए वस्त्र पहनने के लिए बाजारो में जोर-शोर से खरीदारी चल रही है।वहीं शहर के बाजारों में मंगलवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ भी देखी गयी।

वहीं क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज के लोगों ने बताया कि क्रिसमस को लेकर घर को सजाया जा रहा है। नए कपड़ों की खरीदारी कर ली गई है। 25 दिसंबर को चर्च व घरों में केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया जाएगा। वहीं क्रिसमस को लेकर बाजारों में दुकानों पर गिफ्ट आइटमों को खरीदारी के साथ केक के ऑर्डर भी दिए जा रहे हैं। बाजार में सेंटा,क्रिसमस ट्री,मेरी क्रिसमस डेकोरेशन,सेंटा दाढ़ी,सेंटा कैप,सेंटा ड्रेस के अलावा मेरी क्रिसमस बैनर-स्टिकर, रंग-बिरंगी लड़ियां, सेंटा हेगिग बाल,सेंटा बेल,सेंटा स्टार की खरीदारी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *