ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा

भाजपा के नवनियुक्त सदस्यो का कार्यकाल 6 वर्षों का होगा

दरभंगा भाजपा सदस्यता अभियान में रचेगा इतिहास – सांसद गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा :- भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मंच मोर्चा की बैठक जिला परिषदन में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने बताया की आगामी 4 सितम्बर को सदस्यता अभियान को लेकर दिन के 1 बजे से शास्त्री चौक के निकट बड़ी कार्यक्रम होगी, जिसमें जिला के सांसद, सभी विधायक एवं वरिष्ठ कार्यक्रतागण भाग लेंगे और सैकड़ों वरिष्ठ लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी और दिशा निर्देश दिए। आगे कहे की सदस्यता अभियान पार्टी व संगठन के विस्तार का बड़ा अवसर होता हैं।सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को महापर्व के रूप में मनाते हुए हम सभी को समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना हैं। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन जन को पार्टी की विचारधारा से जोड़ कर उन्हें सदस्य बनाना हैं।सदस्य बनने के लिए 8800002024 नम्बर पर मिस कॉल करना हैं, एसएमएस आने के बाद आपको अपना नाम,पता,मोबाइल नम्बर भरना हैं और अपना फोटो भी लगा सकते ।प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 लोगों को सदस्य बनाना हैं। सभी सदस्यों को पुनः सदस्य बनाना होगा। इस नए सदस्यता का कार्यकाल 6 वर्षों के लिए होगी। दरभंगा जिला का लक्ष्य 5 लाख सदस्य बनाने की हैं। सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण इस कार्य को चुनौती के रूप में लें। जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक,संजीव साह,जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता,जिला प्रवक्ता अशोक नायक,महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना भारती,युवा मोर्चा अध्यक्ष बालेंदु झा,नरेश कुमार राम,कन्हैया पासवान,कृष्ण भगवान झा,उमेश चौधरी,रिंकू जी सहित दर्जन कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *